फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने तपोस्थली पर किया दर्शन-पूजन

Mon, 29 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की पूजा करते कंबोडिया के अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। कंबोडिया के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल रविवार को दर्शन-पूजन के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष की पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा में भिक्षु देवानंद ने बताया कि ध्यान लगाने से हमारा मन शांत होता है और हमें अपने अंदर की अच्छाई व बुराई का आभास भी होता है। मन की अशांति से हम अपने भीतर सामंजस्य और एकता का अनुभव नहीं कर सकते। आप चाहते हैं कि सही विचार सही समय पर आए, तो इसके लिए ध्यान के माध्यम से मन को शांत करना होगा।

कहा कि वासना, लोभ, स्वामित्व और अहंकार से मुक्त मन ही सबसे शुद्ध होता है। सभा के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी-पक्की कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, गंध कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, कौशाम कुटी, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, आनंद कुटी, ओड़ाझार टीला आदि का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें