विपश्यना ध्यान केंद्र में ध्यान सीखते किशोर। - संवाद
कटरा। जेतवन विपश्यना ध्यान केंद्र श्रावस्ती में रविवार को तीन दिवसीय आनापान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 53 किशोरों ने ध्यान की विधि सीखी।
किशोरों को ध्यान सिखाने के लिए आयोजित शिविर में प्रशिक्षक अविनाश पटेल ने कहा कि आनापान ध्यान असाध्य बीमारियों के जोखिम को कम करता है। ध्यान के माध्यम से शरीर के नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
बताया कि आनापान ध्यान श्वांस नियंत्रण और जागरूकता पर केंद्रित होता है। यह मन में समय के साथ उत्पन्न अनावश्यक विचारों और उलझनों को दूर करने में सहायक होता है। शरीर के भीतर कोशिकाओं को ठीक होने और पुनर्जीवित होने का अवसर देता है, जिससे सभी रोग दूर रहते हैं। इस मौके पर सभी ध्यान साधक मौजूद रहे।