फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: म्यांमार से आए अनुयायियों ने गंधकुटी पर की प्रार्थना

Mon, 14 Apr 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बुद्ध की तपोस्थली ​स्थित गंधकुटी में प्रार्थना करता म्यांमार से आया दल। 
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को अनुयायियों से गुलजार रही। म्यांमार से आए अनुयायियों ने भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी पर प्रार्थना की। इसके बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन


भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद पहला प्रवचन सारनाथ के मृगदाव में दिया था। यह उपदेश धर्मचक्र परिवर्तन कहलाया। यह बौद्ध मत की शिक्षाओं का मूल बिंदु है। बुद्ध के उपदेशों व बौद्ध धर्म के विचारों को त्रिपिटक में समाहित किया गया है।
सुत पिटक में बुद्ध के धार्मिक विचारों व वचनों का संग्रह किया गया है। विनय पिटक में बौद्ध संघ के नियम लिखे गए, अभिधम्म पिटक में बौद्ध दर्शन की विवेचना की गई है। प्रतीत्यसमुत्पाद के सिद्धांत को बुद्ध ने शिक्षा का सार कहा। इसका भी बौद्ध धर्मावलंबियों में महत्वपूर्ण स्थान है। पूजा के बाद दल के सदस्यों ने तपोस्थली का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें