श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम महजिदिया निवासी जानकी देवी (42) बृहस्पतिवार को पयागपुर-इकौना मार्ग पर पैदल जा रही थीं। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से इकौना सीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक चालक भाग गया।