श्रावस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सेठ प्रभु दास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज नासिरगंज व श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज हरदत्त नगर गिरंट में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें यातायात प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने छात्रों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का मंत्र दिया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी ने कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना व यातायात नियमों व संकेतों का पालन न करना है। बताया कि यातायात नियमों का पालन करके हादसों से बचा जा सकता है। इस दौरान छात्रों को यातायात नियम व संकेत से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।