फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा कराई जाएगी। इसके लिए एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों ने शांति समितियों की बैठक कर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने, ईद व अलविदा की नमाज घर पर पढ़ने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, बगैर मास्क घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन

साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों व थाना तथा चौकी प्रभारियों को पैदल गश्त कर आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इसी के क्रम में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने इकौना व गिलौला थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों व चेक पोस्ट पर जाकर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने भिनगा व सिरसिया थाना क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, फल, सब्जी आदि की दुकानों पर जाकर सामाजिक दूरी का पालन करने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क, ग्लब्स आदि का प्रयोग करने की हिदायत दी। क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने कस्बा भिनगा का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थित का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह के साथ पैदल गश्त कर व्यापारियों व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही सोनवा, मल्हीपुर, सिरसिया, गिलौला व इकौना के थाना व चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों से नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही अनावश्यक रुप से विचरण करने वालों व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें