फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रात में छाया कोहरा, सुबह धूप से मिली राहत

Wed, 11 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​भिनगा में रात 10 बजे छाया कोहरा
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई को छह दिन तक सर्द हवा व कोहरे से सिहराने के बाद मंगलवार को सातवें दिन सुबह-सुबह गुनगुनी धूप निकली। इससे तराईवासियों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। हालांकि सोमवार की रात तराई घने कोहरे की चपेट में रही। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन


तराई में सुबह लगभग आठ बजे ही गुनगुनी धूप ने तराई में दस्तक दी। सुबह-सुबह धूप निकलने से अधिकांश लोगों को घर के बाहर बैठे देखा गया। इससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री की वृद्धि के साथ 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार रात से ही कोहरे के बाद वाहन चालकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें मांगलिक कार्यक्रम में जाने वाले लोग सबसे अधिक परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें