फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Wed, 11 Feb 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को महिला पुलिस कर्मियों ने सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक व डिजिटल अरेस्ट से बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी को ओटीपी साझा न करने, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड का प्रयोग करने व साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें