फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में पांच लोग कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 1277 पहुंच गई है। वहीं, एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1128 पहुंच गई। जबकि 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें हरिहरपुररानी के मटखनवा में एक, इकौना के खरगौरा गनेश में एक, गिलौला के चंदनपुर में एक, जमुनहा बाजार निवासी एक व सिरसिया बाजार निवासी एक व्यक्ति शामिल है, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जमुनहा के टिकुइया निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह अहतियात बरतें। बगैर मास्क लगाए घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें