फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के तालबघौड़ा स्थित दुकान से शनिवार देर शाम भिनगा घर लौटते समय बाइक सवार युवक को जंगल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भिनगा के मोहल्ला टंड़वा निवासी उसमान रजा इदरीशी (32) पुत्र अब्दुल मन्नान इदरीशी सिरसिया थाना क्षेत्र के तालबघौड़ा बाजार में मोटर साइकिल मकैनिक की दुकान करता था। प्रतिदिन की भांति शनिवार देर रात उस्मान रजा मोटर साइकिल से दुकान से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह रामनगर फार्म व अंटा तिराहे के मध्य स्थित पुलिया के निकट पहुंचा, तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच रास्ते से गुजरे लोगों ने इसकी सूचना फोन से भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उस्मान रजा को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिसकी लखनऊ पहुंचते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें