फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं छह लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के उदईपुर, भवलपुर, सिरसिया के रंजीतपुरवा, लोहनिया व बंठिहिवा निवासी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
उधर हरिहरपुररानी में गुलरा, भगवानपुरवा, सलारपुर, सिरसिया के भरथा रोशनगढ़ निवासी एक-एक व भिनगा बाजार निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक 191517 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 190195 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 1292 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

18 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 35 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से जहां नौ लोगों को एलवन हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। वहीं 22 लोग होम क्वारंटीन हैं। चार मरीजों का बहराइच में इलाज चल रहा है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें