फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरसहा में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही मासूम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मासूम की चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवारीजन गंभीर रूप से घायल मासूम को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही मासूम की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कुरसहा निवासी राकेश की दो वर्षीय पुत्री प्रज्ञा बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी।
इसी बीच अचानक प्रज्ञा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जब तक परिवारीजनों को इसकी जानकारी होती और वह मौके पर पहुंचकर मधुमक्खियों को वहां से भगाते तब तक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

किसी तरह परिवारीजनों ने मधुमक्खियों को वहां से भगाकर घायल प्रज्ञा को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही प्रज्ञा की मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। देर शाम मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें