फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और लोग मिले कोरोना संक्रमित, छह हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1193 पर पहुंच गई है। वहीं छह लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1143 हो गई है। चौदह लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। मौजूदा समय जिले में कोरोना के 36 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इकौना के मिश्रौलिया निवासी पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही छह लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए।
जिनमें सिरसिया के बभनी निवासी दो, गैंडीह निवासी दो, सोनपुर निवासी एक व इकौना के जयचंद्रपुर कटघरा निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब तक 160570 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 159478 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

1193 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 14 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 36 एक्टिव मरीज हैं। जिले में 10 कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें