फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच हुए संक्रमित, एक हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी जारी है। बुधवार को आई रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, नउवापुरवा मिश्रौलिया निवासी एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ हैं। जिसे एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के पटखौली निवासी एक व इकौना के मनोहरापुर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां के लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं इकौना के नउवापुरवा मिश्रालिया निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुआ है।
जिले में अब तक 1,75,372 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 174266 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 1244 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 17 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय में कुल 27 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 है। इनमें से सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इकौना में छह व भिनगा में एक कंटेनमेंट जोन सक्रिय है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें