फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: एक साथ उठे पांच जनाजे... तो रो पड़ा पूरा गांव, गमगीन माहौल में किए गए सुपुर्द-ए-खाक; हर आंख दिखी नम

Sat, 15 Nov 2025 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में एक साथ घर से पांच जनाजे उठे तो पूरा गांव रो पड़ा। गमगीन माहौल में दंपती और बच्चों के शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान हर आंख नम दिखी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
गमगीन माहौल में पांचों शव किए गए सुपुर्द-ए-खाक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार को एक साथ पांच शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए- खाक किया गया। हजारों की संख्या में लोग जनाजे में शामिल हुए। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखीं। मृतकों के घर पर कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन


मामला इकौना थाना क्षेत्र के मनिहारनपुरवा गांव का है। गांव निवासी रोज अली (35) ने बृहस्पतिवार की रात अपनी पत्नी शहनाज (30) व बच्चों बेटी तबस्सुम(06), गुलनाज(04) व बेटे मुईन (02) की हत्या करके खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। 

घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई थी। सूचना पर पहुंचे एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ भरत पासवान, सीओ अपराध आलोक सिंह आदि ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच करके तथ्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। शनिवार को गमगीन माहौल में शवों को गांव के कब्रिस्तान में दफन किया गया।

बड़े भाई सहजाद ने सभी को दी मिट्टी

मृतक रोज अली व उसके परिवार के जनाजे में मनिहारनपुरवा के साथ-साथ कैलाशपुर ग्राम पंचायत व आसपास के गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। कब्रिस्तान में पांचों शवों की शांति के लिए नवाज पढ़ी गई। मृतक रोज अली के बड़े भाई सहजाद ने पूरे परिवार को मिट्टी दी।

एक साथ पांच-पांच कब्रें देख दहल गए लोगों के दिल

रोज अली, उसकी पत्नी शहनाज व बच्चों बेटी तबस्सुम, गुलनाज व बेटे मुईन को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में साथ पांच कब्रें खोदी गईं। एक लाइन में खोदी गई पांच-पांच कब्रें व बच्चों के चेहरे देख जनाजे में शामिल हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें