फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पहले पति को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, अब पत्नी को संपत्ति के लिए घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। ककंधू निवासी एक युवक ने विगत वर्ष पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर प्रधान के पुत्र ने परिवारजनों के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। अब संपत्ति की लालच में ससुरालीजनों ने युवक की पत्नी को भी घर से निकाल दिया। मामले में एसपी के निर्देश के बाद सोनवा पुलिस ने प्रधान पुत्र, सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनवा क्षेत्र के ग्राम ककन्धू के मजरा खंभारा निवासी संतोष कुमार यादव की पांच नवंबर 2024 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अंजू यादव के अनुसार पारिवारिक कलह से तंग आकर उसके पति संतोष कुमार ने आत्महत्या की थी। इसकी सूचना पुलिस दिए बिना ही परिजनों ने प्रधान के पुत्र अजय पाल पुत्र बुधसागर के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के समय अंजू यादव पुरखियापुर मायके में थी। घटना की जानकारी पर जब पीड़िता ससुराल पहुंची और पुलिस को सूचना देनी चाही तो परिजनों ने सभी के केस में फंसने की बात कहकर उसे रोक लिया। कुछ समय बाद ससुरालीजनों ने अंजू यादव को प्रताड़ित कर संपत्ति के लालच में घर से निकाल दिया। इसके बाद अंजू यादव ने इसकी शिकायत सोनवा थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने 28 मई 2025 को एसपी घनश्याम चौरसिया से मिलकर प्रकरण की शिकायत की।
एसपी के निर्देश पर सोनवा पुलिस ने ससुर हरीराम, सास फूलवती व ननद कमला देवी तथा ग्राम प्रधान के पुत्र अजय पाल सहित कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें