सिरसिया (श्रावस्ती)। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस दौरान समाजसेवियों ने सिरसिया के अनुसूचित जनजाति थारू बहुल मोतीपुर कला गांव जाकर बच्चों को फल, मिठाई, कॉपी-पेंसिल आदि का वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सदन तिवारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक थे। वह महान राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी तथा आदिवासी समाज के पुरोधा थे। इसीलिए उन्हें भगवान की उपाधि मिली। शैलेंद्र त्रिपाठी अंकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जनजाति थारू समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। आज जनजाति के लोग भी समाज में सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इस दौरान गांव में बच्चों को फल, मिठाई, कॉपी व पेंसिल आदि का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों से भगवान बिरसा मुंडा के बारे सवाल पूछने के साथ ही उनके जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर अपना दल एस के जिला महासचिव बंटी शर्मा, राकेश मिश्रा, राम जी राणा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)