फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना तहसील में मात्र दो वाहनों के भरोसे अग्निशमन व्यवस्था

Fri, 03 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला के गोड़ारी गांव में बना अ​ग्निशमन केंद्र
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/गिलौला। गर्मी शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में किसी को अपनी फसल की चिंता सता रही है तो किसी को मकान व दुकान की फिक्र है। इकौना तहसील क्षेत्र में अग्निशमन के लिए मात्र दो वाहन व कुल 10 कर्मियों की ही तैनाती है।
इकौना तहसील क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधन ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। क्षेत्र की आबादी साढ़े तीन लाख से अधिक है। आग से इनकी सुरक्षा के लिए मात्र दो वाहनों की ही तैनाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के इकौना ब्लॉक में 25,000 लीटर क्षमता के एक वाहन के साथ एक चालक, दो फायरमैन व दो होमगार्ड की तैनाती की गई है। इसी तरह गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के लिए मात्र 500 लीटर क्षमता का एक वाहन तथा एक चालक, दो फायर मैन व दो होमगार्ड तैनात हैं।


अपरिहार्य स्थिति में जिला मुख्यालय से पहुंचती है सहायता
किसी भी क्षेत्र में एक साथ दो या अधिक स्थानों पर आग लगने पर जिला मुख्यालय से सहायता भेजी जाती है। ऐसे में कई बार आग बुझने के बाद ही लोगों को सहायता मिल पाती है। या फिर काफी नुकसान होने के बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचता है।
विज्ञापन



जिले से होता है प्रशासनिक कार्य
गिलौला के गोड़ारी गांव में भले ही अग्निशमन केंद्र बन गया है, लेकिन प्रशासनिक कार्य मुख्यालय से ही संचालित होते हैं। कारण यह कि यहां किसी प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती नहीं है। हालांकि जल्द से जल्द लोगों तक सहायता पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।
- संजय कुमार जायसवाल, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें