श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मसहाकलां के मजरा सेमरा बैरियाकुंडी निवासी अखिलेश कुमार यादव ने सांसद को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के जरिये कहा है कि सेमरा-ककरदरी मार्ग स्थित बैरियाकुंडी तिराहे पर शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में तिराहे के आसपास रहने वालों व दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। सोहेलवा वन क्षेत्र के करीब होने से जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में तिराहे पर बेहतर प्रकाश के लिए हाईमास्ट लगवाया जाए। गांव के शमीम अहमद, भुसैली, रामजस, त्रिभुवन आदि लोगों ने हाईमास्ट लाइन लगवाने की मांग की है।