फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में लोग कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला अथवा वृद्ध सभी को मास्क व गमछा बांधना अनिवार्य है। साथ ही साथ अनावश्यक रूप से बाजार में टहलने व यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार शाम भिनगा के खैरगौरा मोड़ में पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कही। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बिना मास्क लगाए घूम रहे 16 लोगों से 4000 रुपये जुर्माना वसूल किया। दुकानदारों से सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा दुकान के आसपास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें