फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा तालबघौड़ा व लक्ष्मनपुर मार्ग पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में आषाढ़ मास के मेघ मेहरबान हैं। शनिवार देर रात गरज चमक कर शुरू हुई झमाझम बरसात सुबह तक जारी रही। मेघों के झूम कर बरसने के कारण खेत खलिहान सहित गांव की गलियां जलमगभन हो गई। वहीं पहाड़ों पर हुई बरसात के कारण भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाला सहित अन्य पहाड़ी नाले भी उफान पर हैं। इससे भिनगा लक्ष्मनपुर व भिनगा तालबघौड़ा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। वहीं बरसात के कारण जगह जगह कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जिले में बरसात रुक रुक कर जारी है। आए दिन हो रही इस बरसात के कारण ताल तलैया पहले भी भर चुके हैं। वहीं शनिवार देर रात गरज चमक कर शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर सुबह तक जारी रही। बरसात के कारण खेत पूरी तरह से जलमगभन हो गए हैं। जिन्हें देख प्रफुल्लित हुए किसान धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। वहीं तेज बरसात के कारण भिनगा नगर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण सिरसिया क्षेत्र में बहने वाला भैंसाही नाला, सूरज कुंडा, हथिया कुंडा सहित भिनगा जंगल के मध्य बहने वाला केन नाला भी उफान पर आ गया है। इससे जहां सिरसिया क्षेत्र के कई गांव में खेत जलमगभन हो गए। वहीं केन नाला के उफान के कारण भिनगा जंगल भी पानी से लबालब हो गया है। जंगल के पानी का बहाव तेज होने के कारण केन नाले का पानी भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली बिशुनपुर डिप पर तेजी से बहने लगा है।
विज्ञापन

इससे लोगों को डिप पार करने में असुविधा हो रही है। मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप हो जाने के कारण लोग पानी से होकर आ जा रहे हैं। वहीं पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों को दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। केन नाला में उफान के कारण तेंदुआ रतनपुर के आसपास खेत पूरी तरह से जलमगभन हो गए हैं। पहाड़ी नाले का पानी तेंदुआ रतनपुर गांव के निकट भिनगा तालबघौड़ा मार्ग पर बने पुल के ऊपर से बहने लगा है। पुल के पानी में डूब जाने के कारण इस मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो गया है।
मार्ग बना नाला, राह चलना हुआ दूभर
जिले में शनिवार रात हुई झमाझम बरसात के बाद भिनगा नगर के ईदगाह तिराहे से लेकर पुरानी मछली मंडी, दहाना तिराहा, लकड़ी मंडी, पानी टंकी तिराहा, सब्जी मंडी मार्ग, खलवा बाजार, खैरी मोड़, खरगौरा मोड़, तहसील परिसर, कृषि भवन परिसर, बड़ी मसजिद, बाछिल गली, दहाना बस स्टैंड व विद्युत उपकेंद्र भिनगा सहित नगर के कई अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल जमुनहा बाजार, तुलसीपुर बाजार, चिचड़ी चौराहा, बरदेहरा, बदला सहित अन्य स्थानों का भी है। जहां कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है।
और बरसे मेघ तो जिले से कट जाएगा सिरसिया का संपर्क
नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं। इससे आसपास के गांव में कटान का खतरा बढ़ गया है। नालों में उफान के कारण सिरसिया लक्ष्मनपुर मार्ग पर डिप के ऊपर पानी आ जाने से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है। वहीं तालबघौड़ा ककरदरी मार्ग भी कई स्थानों पर जलमगभन हो गया है। यही हाल भिनगा जंगल से होकर ककरदरी व जमुनहा के राप्ती बैराज जाने वाले मार्ग का भी है। इतना ही नहीं भिनगा तालबघौड़ा मार्ग स्थित तेंदुआ रतनपुर गांव के पास केन नाले पर बने पुल पर पानी आ जाने से इस मार्ग पर भी वाहनों का संचालन बाधित हो रहा है।
जबकि भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर आवागमन पहले से ही बाधित था। ऐसे में एक मात्र भिनगा सिरसिया मार्ग ही बहाल है। ऐसे में यदि और बरसात हुई तो केन नाले का पानी अंटा तिराहा सहित केन नाला पुल व गुलरा कोठी के मध्य मुख्य मार्ग पर आ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो इस मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो जाएगा। जिससे सिरसिया थाना व विकास क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय भिनगा से पूरी तरह से कट सकता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से आवागमन बहाल रखने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें