वीरपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को इकौना क्षेत्र के कटरा दक्षिणी में भाग संख्या 441 में सुरेश कुमार तिवारी, कटरा गुलरिया भाग संख्या 443 में प्रणवेंद्र प्रताप यादव, भाग संख्या 442 में शालिनी वर्मा तथा भाग संख्या 444 में बीएलओ उमेश सिंह सोमवंशी की ओर से मतदाता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है।
इसके लिए बीएलओ लोगों को मतदाता सूची से काटे गए नाम बताने के साथ ही उनकी आपत्तियां भी ले रहे हैं। बीएलओ सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में न हो, तो वह फॉर्म छह भरकर जमा कर सकता है। साथ ही नाम संशोधन के लिए फॉर्म आठ भर सकते हैं। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक सच्चिदानंद दुबे, बूथ अध्यक्ष संघनाथ चौरसिया, मनीष दुबे व संदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।