फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सिलिंडर के लिए बढ़ी मारामारी, धक्का-मुक्की में महिला घायल

विज्ञापन
इकौना में गैस एजेंसी पर धक्का मुक्की में घायल महिला
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/जमुनहा/गिलौला। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच रसोई गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। सिलिंडर की मांग लगभग दोगुनी हो जाने से गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक कतारें लग रही हैं। बृहस्पतिवार को सोनवा व इकौना स्थित गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। इस दौरान इकौना में धक्कामुक्की होने से एक महिला घायल हो गई। यही नहीं, लाइन में लगे लोगों ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस बुला ली। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद, कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिली।
विज्ञापन


गिलौला
सर्वर ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत

गिलौला की इंडेन गैस एजेंसी में बुकिंग सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एजेंसी पर सिलिंडर होने के बाद भी लोगों को बुकिंग न होने से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिन लोगों की ऑनलाइन बुकिंग हो जा रही है उन्हें डीएसी नंबर मिलने में देरी हो रही है। गिलौला निवासी रिंकू ने बताया कि वो चार दिन से बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। रामनरेश ने बताया कि उनकी बुकिंग हो गई है, लेकिन ओटीपी नहीं आ रहा, जिसके चलते सिलिंडर नहीं मिल रहा।

जमुनहा
मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन व केवाईसी की समस्या

जमुनहा स्थित विकास एचपी गैस एजेंसी पर भी गैस लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। इस बीच सैकड़ों उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड न होने व केवाईसी न होने से बिना सिलिंडर लाैटना पड़ा। एजेंसी के प्रोपराइटर विकास सोनी ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड न होने और केवाईसी पूरी न होने के कारण यह समस्या आ रही है। गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


इकौना
सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप

इकौना स्थित अभिषेक गैस एजेंसी में बृहस्पतिवार सुबह सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। धक्कामुक्की में सिलिंडर लेने आई एक महिला घायल हो गई। गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने एजेंसी के कर्मियों पर बैक डोर से 1500 रुपये में सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के बीच एक युवक ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस भी बुलाई। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को सैकड़ों उपभोक्ता खाली हाथ घर लौटे।
सोनवा
सुबह से ही लग गई लंबी लाइन

सोनवा स्थित घनश्याम एचपी गैस एजेंसी पर सुबह सात बजे ही उपभोक्ताओं की कतार देखने को मिली। घंटों लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर जुगाड़ वालों को सिलिंडर देने व लाइन में लगे उपभोक्ताओं को सर्वर की बात कहकर घंटों खड़ा रखने का भी आरोप लगाया।

-
- अचानक बढ़ी बुकिंग
कंपनी - प्रतिदिन खपत - उपलब्धता- बुकिंग

आईओसी- 2200 - 830- 3173

एचपी - 1625- 2027- 4270

बीपी - 955 - 2049- 1165





भ्रमण कर रखी जा रही नजर
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। लगातार आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति भी मिल रही है। अचानक लोगों द्वारा मांग तेज करने के चलते बुकिंग के सर्वर में दिक्कत आ रही है और डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है। सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं। ऐसे में कालाबाजारी संभव नहीं है। वितरण संबंधी जानकारी के लिए लगातार टीमें भ्रमणशील हैं।

इकौना में गैस एजेंसी पर धक्का मुक्की में घायल महिला

इकौना में गैस एजेंसी पर धक्का मुक्की में घायल महिला

इकौना में गैस एजेंसी पर धक्का मुक्की में घायल महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें