सिरसिया बाजार में बिजली कटौती के विरोध में सड़क जामकर प्रदर्शन करते लोग।
सिरसिया (श्रावस्ती)। खराब बिजली आपूर्ति से परेशान सिरसिया कस्बे के लोगों ने रविवार देर शाम सिरसिया चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने सिरसिया तुलसीपुर मार्ग जामकर विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के काफी समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया।
सिरसिया क्षेत्र में आए दिन विद्युत आपूर्ति के बाधित होने व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में रात बितानी पड़ रही है। लगातार शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही। ऐसे में रविवार देर शाम लोगों का गुस्सा फूटा और महिला, बच्चे व बुजुर्ग सभी ने घरों से निकलकर सिरसिया तुलसीपुर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही विभाग व संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जानकारी होने पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लोगों समझा बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। इसके बाद माने प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।