फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जर्जर सड़कों पर हर कदम हादसे का डर

Wed, 07 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मार्ग
विज्ञापन
सिरसिया। क्षेत्र की जर्जर सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हैं। जगह-जगह गड्ढे, टूटी पटरियां और सड़क पर बने खतरनाक कट हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से मरम्मत को लेकर ठोस पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


एक वर्ष से जर्जर है संतलिया-बेचईपुरवा मार्ग
संतलिया-बेचईपुरवा मार्ग करीब एक वर्ष से बदहाल है। दुबेपुरवा गांव के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। स्थानीय निवासी बेचन लाल, शकील और सीताराम ने बताया कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बीते माह एक बाइक सवार भी हादसे का शिकार हुआ था।


डोमाई-सिरसिया मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे
डोमाई-सिरसिया मार्ग कई माह से जर्जर है। सड़क जगह-जगह टूट गई है। कहीं पटरी क्षतिग्रस्त है तो कहीं गहरे गड्ढे बने हैं। इसी मार्ग से कई गांवों के लोग सिरसिया ब्लॉक और सीएचसी पहुंचते हैं। शफीकुर्रहमान, शकील अहमद, मुजाहिद और भरोसे ने बताया कि मरम्मत की कई बार मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



सिरसिया-भुजंगा मार्ग पर जानलेवा कट
सिरसिया-भुजंगा मार्ग की पटरी पर खतरनाक कट बन गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है। कई बार चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। अनुज कुमार, संगम प्रसाद और निसार अहमद ने बताया कि इस मार्ग पर सफर के दौरान हादसे का डर बना रहता है।

मार्ग

मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें