फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घोलिया के इनकमिंग फीडर में फाॅल्ट, 45 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र घोलिया के इनकमिंग फीडर में सोमवार देर रात ब्लास्ट हो गया। इसके चलते सिरसिया सहित क्षेत्र के 45 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसे अब तक बहाल नहीं किया जा सका है। आपूर्ति बाधित होने से लोग बिजली पानी व नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र घोलिया के इनकमिंग फीडर में सोमवार देर रात ब्लास्ट हो गया। इसके चलते सिरसिया, ताल बघौड़ा, बेचई पुरवा, चिल्हरिया, गुलरा, राजपुर, हेमपुर, चैलाही सहित क्षेत्र के करीब 45 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इससे करीब बारह हजार उपभोक्ता व एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। आपूर्ति बाधित होने के कारण जहां किसान धान की रोपाई के लिए खेत में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। वहीं बिजली के सहारे संचालित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ठप हो गई है।
वहीं क्षेत्र के जनसेवा केंद्र सहित इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक दुकानें भी प्रभावित हुईं हैं। इसका असर बीआरसी व ब्लाॅक सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ा है। करीब बीस घंटे से आपूर्ति बाधित होने से बिजली के सहारे चलने वाले मोबाइल टावर भी बद हो गए हैं। जिससे लोगों के सामने नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। वहीं तमाम लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने के कारण लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी ने बताया कि फॉल्ट दुरुस्त कराने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि देर शाम तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें