फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मायके जाने की जिद पर बहू की हत्या, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
Police investigating the scene after the murder of a woman.
विज्ञापन
सिरसिया। ग्राम पंचायत बनकटवा कला में बुधवार सुबह टीकाकरण के लिए मायके जाने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज ससुर ने अपनी बहू के सिर पर डंडे से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका आठ माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


बनकटवा निवासी सबीना (20) बुधवार सुबह टीकाकरण कराने के लिए मायके जाना चाहती थी। उसके ससुर निरामली ने मायके जाने से मना करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में ही टीकाकरण कराने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आए निरामली ने पास में रखे डंडे से सबीना के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एएसपी चंद्रकेश सिंह और सीओ आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुंबई में है मृतका का पति
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका सबीना का पति सलमान परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में मजदूरी करता है। सबीना भी उसके पास ही रहती थी। गर्भवती होने पर लगभग चार महीने पहले सलमान उसे गांव छोड़कर चला गया था।
टीकाकरण के लिए मायके जाने की जिद कर रही बहू की उसके ससुर ने डंडे से हमला कर हत्या कर दी है। मृतका के परिजन अभी नहीं आए हैं। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


-चंद्रकेश सिंह, एएसपी

Police investigating the scene after the murder of a woman.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें