कटरा। 51वीं यूपी एनसीसी वाहिनी बलरामपुर के तत्वावधान में सिरसिया स्थित बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रहे आठ दिवसीय ऑल इंडिया यूपी ट्रेक शिविर के छठे दिन अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम पहुंचे। उन्होंने कैडेटों को राष्ट्रसेवा और नेतृत्व कौशल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ट्रेकिंग से आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। प्राकृतिक वातावरण में ट्रेकिंग स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसके बाद उन्होंने श्रावस्ती में भगवान बुद्ध की तपोभूमि का भ्रमण कर पुरातात्विक महत्व जाना। थाई मंदिर और धाम मंदिर में प्रार्थना व ध्यान किया। इस दौरान कर्नल अनुराग गंजवार, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।