फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पिकअप की टक्कर से पिता व दो पुत्रियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पकअप की टक्कर से पिता व दो पुत्रियां घायल
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना के ग्राम श्रीनगर निवासी लल्लन प्रसाद (40) जमुनहा तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में लिपिक है। जिसकी पुत्री सीमा देवी (16) कक्षा 11 व संध्या देवी (14) कक्षा नौ की छात्रा हैं। ये दोनों लड़कियां मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक विद्यालय वीरगंज में पढ़ती हैं।
शुक्रवार को लल्लन प्रसाद बाइक से अपनी बेटियों को विद्यालय छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर जमुनहा पुलिस चौकी क्षेत्र में डिलवा गांव के पास पहुंचा तभी बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार लल्लन प्रसाद, सीमा देवी व संध्या देवी सड़क के किनारे जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक सगीर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें