फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: श्रावस्ती जिले में संदिग्ध हालात में पिता-पुत्र की मौत

Sat, 04 Mar 2023 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले के एक गांव में रहकर मजदूरी करने वाले एक पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के नवीन मार्डन पुलिस थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र ग्राम बीरपुर में शुक्रवार रात्रि सोए पिता व पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जनपद गोण्डा के थानाक्षेत्र खरगूपुर के ग्राम विशुनापुर के निवासी राज करन (65) पुत्र हीरा लाल व जगदीश (42) पुत्र राज करन (पिता -पुत्र) बीरपुर गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे।

बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार का कहना है कि पिता और पुत्र की संदिग्ध मौत के बारे में जांच की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की बेटी पूजा कसौधन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मौत का कारण जानने व कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें