फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, नगर में जलभराव से दिक्कत

विज्ञापन
शुक्रवार रात हुई बरसात के बाद सीएचसी इकौना परिसर में व्याप्त जलभराव - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। जिले में शुक्रवार रात सभी स्थानों पर बरसात हुई। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे तो खिले। लेकिन नगरीय क्षेत्र में जलभराव से हाहाकार की स्थिति है। सबसे अधिक हालत इकौना की खराब है। जहां सीएचसी सहित कई सरकारी भवन जलभराव की चपेट में हैं।
विज्ञापन

रात की बरसात ने धान किसानों को एक बार फिर खुश कर दिया। तेज बारिश के बाद धान की फसल में जान आ गई। किसानों को अब सिंचाई पर कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना होगा। लेकिन दूसरी और नगरीय क्षेत्र में इस बरसात से आम जनजीवन बेहाल हो गया। इकौना की स्थिति सबसे ज्यादा भयावह है। आदर्श नगर पंचायत होने के बावजूद इकौना में जलनिकासी के उचित प्रबंध नहीं है। जिसके चलते रात की बारिश से मोहल्ला गौतम नगर स्थित पुराना हॉस्पिटल, ब्लॉक परिसर, बस स्टैंड, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना कार्यालय परिसर में पानी लबालब भरा हुआ है। इकौना कस्बे से बहराइच जाने वाले मार्ग व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना परिसर में चारों ओर जलभराव की स्थित बनी हुई है।
पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
रात में हुई बरसात के दौरान चली तेज हवा के कारण भिनगा जंगल में एक पेड़ भिनगा-तेंदुआ मार्ग पर ही गिर गया। जिसके चलते आवागमन बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ को हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें