फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व फूल की खेती कर आय दोगुनी करें किसान

विज्ञापन
किसान कल्याण मिशन योजना के तहत कृषक मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण करते डीएम व श्रावसती विधायक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हरिहरपुररानी व प्राथमिक विद्यालय गिलौली में कृषक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत डीएम व क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया। इस दौरान यहां प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किसानों को जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय हरिहरपुररानी व प्राथमिक विद्यालय गिलौली में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा वृहद किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम व श्रावस्ती विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि कृषक रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करके जैविक खादों का प्रयोग करें। जिससे कृषि की लागत में कमी आएगी व उपज भी ज्यादा होगी। उन्होंने खेती के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी, सब्जी व फूल आदि की खेती करें और सरकार की मंशा के अनुसार अपनी आय दोगुनी कर आर्थिक स्थित में सुधार लाएं।
डीएम टीके शिबु ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर जाता है। इसलिए गांव का किसान अगर खुशहल होगा तो निश्चित ही हमारे समाज के साथ साथ प्रदेश और देश खुशहाल होगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोष्ठी व किसान मेले में आये किसानों से उनकी समस्याएं जानीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी किया। उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने मेले में आये किसानों से जैविक खेती की तरफ विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) अनिल कुमार पाठक, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चैधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा, खंड विकास अधिकारी हरिहरपुर रानी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें