फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यूरिया के लिए समितियों के चक्कर काट रहे किसान

Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला/वीरपुर। तराई में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब किसान धान की फसल में उर्वरक डालने के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं। कहीं समिति पर उर्वरक के लिए किसानों की भीड़ लगी रही है तो कहीं सहकारी समिति में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन


यूरिया लेने के लिए सहकारी समितियों पर भीड़ उमड़ रही है। कुछ समितियों पर ताला लटक रहा है, जिससे लोगों को प्राइवेट दुकानों से 350 से 400 रुपये में यूरिया खरीदनी पड़ रही है। उर्वरक की दुकानों व समिति पर किसानों को जिंक खरीदने की शर्त पर ही यूरिया दी जा रही है।

बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति गिलौला में बृहस्पतिवार को उर्वरक लेने के लिए भीड़ लगी रही। समिति सचिव नंदकुमार ने बताया यूरिया उपलब्ध नही है, जल्द ही आने की उम्मीद है। सहकारी समिति कल्याणपुर कटरा में बृहस्पतिवार को ताला लटका दिखा। ऐसे में किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ये बोले किसान
ग्राम महदेईया निवासी बाबादीन ने कहा कि धान की फसल में उर्वरक डालने के लिए वह कई दिनों से सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समिति पर उर्वरक उपलब्ध नहीं है। इससे फसल को नुकसान हो रहा है। ग्राम विदुहनी निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि 10 दिनों से वह सहकारी समिति पर जा रहे हैं। वहां उर्वरक न होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है।


भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय गिलौला परिसर में मासिक पंचायत की। इसके बाद उर्वरक की किल्लत सहित अन्य मांगों को लेकर 11 सूत्री ज्ञापन एडीओ पंचायत तेज बहादुर सिंह को सौपा। विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इसके बाद उपकेंद्र पर एसडीओ व जेई के मौजूद न होने पर विद्युत कर्मी हेमंत को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गिलौला मनीष सिंह, अमृत लाल वर्मा, कुनाल सिंह, शिव गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें