फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो घंटे बंद रही सीटी स्कैन मशीन

Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नित नई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर चिकित्सीय सेवाओं के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

बृहस्पतिवार को किसी कारण से जिला चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन का संचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इससे यहां जांच कराने के लिए आए मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




सीटी स्कैन कराने आईं शकुंतला ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे से जांच कराने के लिए इंतजार कर रही हूं। टेक्नीशियन बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात बताकर कहीं चले गए हैं।

सिर का सीटी स्कैन कराने आए जुबेर ने बताया कि वह काफी देर से बैठा हूं। बिजली न होने से जांच नहीं हो पा रही है। अधिक देर होने पर चिकित्सक भी कहीं चले जाएंगे, तो रिपोर्ट दिखाने के लिए अगले दिन फिर आना पड़ेगा।


सीटी स्कैन मशीन चालू होने में समय लगता है, इसलिए बिजली आपूर्ति बहाल होने का थोड़ा इंतजार किया जाता है। बार-बार चालू व बंद होने से मशीन में खराबी आ सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. केडी गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें