फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। वीरपुर बगही गांव निवासी एक किसान सोमवार की रात गेहूं की फसल की रखवाली करने खेत गया था। जहां रात में गरज चमक के साथ हुई बरसात के बीच बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के वीरपुर बगही गांव निवासी किसान ननकने (40) पुत्र सत्तार सोमवार की रात खेत गया था। इसी बीच अचानक चली तेज हवाओं के साथ गरज चमक कर बरसात शुरू हो गई, जिसे देख ननकने वापस घर लौटने की सोचने लगा। तभी गरज चमक के बीच बिजली गिरने से ननकने उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी झुलसने से मौत हो गई। भोर तक न लौटने पर परिजन जब खेत पहुंचे तो ननकने का झुलसी शव देख कर होश उड़ गए।
ननकने की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी व नाबालिग छह बच्चों का रो रो-कर हाल बेहाल है। इस बारे में तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय बताते हैं कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जो भी संभव होगा, पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें