फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को थाना क्षेत्र के बरगदहा निवासी किसान राकेश कुमार मौर्या साइकिल से द्वारिका गांव चौराहे स्थित अपने खेत में चारा लेने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान उसने अपनी साइकिल द्वारिका चौराहे पर एक चिकित्सक की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। खेत से लौटने के बाद उसने देखा कि साइकिल नदारद है। सीसीटीवी फुटेज में चोर साइकिल ले जाता देखा गया। ऐसे में पीड़ित ने जमुनहा चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गई साइकिल वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें