फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे किसान की बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें युवती व महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्हीपुरन थाना क्षेत्र के जमुनहा चौकी अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर बनगई निवासी रियासत खान (55), पत्नी आबदा खातून (35) व साली हसरून निशा (19), पुत्री दान खान बाइक से खेत की रखवाली कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही रियासत बाइक लेकर जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित बनगई कर्बला के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों बाइक सवारों को गंभीर चोट आई।
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां से तीनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां रियासत खान की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद दूसरा बाइक सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें