फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना के लिए मिली स्वगणना की सुविधा : डीएम

Fri, 08 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में स्वगणना करने के बाद अपने मोबाइल का स्क्रीन दिखाते जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी।- स्र
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को स्वगणना अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपने मोबाइल से ही स्वगणना की। यह अभियान 21 मई तक चलेगा। इसमें लोग अपने मोबाइल से ही स्वगणना कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि जनगणना में स्वगणना का विकल्प मिलना बहुत सराहनीय है।
विज्ञापन


इस सुविधा का लाभ लेते हुए कहीं से भी अपनी जानकारी साझा कर सकेंगे। विधायक रामफेरन पांडेय व उनके पुत्र आशुतोष पांडेय ने स्वगणना करते हुए कहा कि यह सुविधा लोगों को सीधे तौर पर जनगणना में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील की कि सभी बिना अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए शीघ्रता से अपनी स्वगणना जरूर करें।

इसके लिए https://se.census.gov.in का प्रयोग कर जनगणना की वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारियाें को साझा कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. मिश्रीलाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, खनन अधिकारी विवेक कुमार, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें