फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेडल और प्रशस्तिपत्र पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Tue, 02 Jun 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रश​स्तिपत्र व मेडल प्रदान करते जन प्रतिनि​धि। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले का नाम रोशन करने वाले 21 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया। मेडल व प्रशस्तिपत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीडीओ शाहिद अहमद मौजूद रहे। जीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी पांडेय, डीसी माध्यमिक डॉ. विनोद गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, मोहनी विश्वकर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

अमर उजाला ने किया सम्मान
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन मेधावियों को अमर उजाला ने भी सम्मानित किया। इस दौरान हाईस्कूल के टॉप टेन सूची में शामिल 11 और इंटरमीडिएट के टॉप टेन सूची में शामिल 10 मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों ने अमर उजाला कीे इस मुहिम की सराहना की। सभी ने इसे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें