फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धन के उपयोग की महत्ता बताई

Thu, 09 Oct 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ज्योति कलश की आरती उतारते लोग। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। गायत्री परिवार की ओर से आयोजित कलश यात्रा के तीसरे दिन श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुटी परिसर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान टोली नायक ने लोगों को धन के उपयोग की महत्ता बताई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान टोली नायक समर बहादुर सिंह ने कहा कि हम सभी को धन का सदुपयोग करना चाहिए। शराब व जुए में धन खर्च करने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों ने दीपावली पर्व मनाया था। तभी से दीपावली मनाई जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि इस दिन हम सभी अपने घरों व प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी व गणेश भगवान की पूजा करते हैं। यह दिन धन का उपभोग न कर उपयोग करने का संकल्प लेने का दिन है। इस मौके पर जिला समन्वयक दधिबल सिंह, सत्यवर्धन गोयल, सुरेश सोनी, अनोखी लाल पाठक, बनवारी लाल यादव, रामकुमार मिश्र, छांगुर प्रसाद व वेदमणि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें