फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को सिरसिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं व अपराध की समीक्षा की। इस मौके पर मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने थाना प्रभारियों सहित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिरसिया थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के साथ-साथ वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथाशीघ्र निस्तारण के लिए थाना प्रभारी सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया।
इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, परिसर, बैरक, भोजनालय सहित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर मिली खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए। बीट आरक्षियों को अपने क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने, जनता से मधुर व्यवहार रखने तथा उन्हें अपने आस पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की साफ सफाई व लंबित माल मुकदमाती वाहनों व मालों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें