फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष पर हर तरफ दिखा उल्लास

विज्ञापन
भिनगा में रात में नव वर्ष पर जश्न मनाते लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना का असर भले ही अभी न खत्म हुआ हो। लेकिन लोगों ने जोश के साथ नववर्ष का स्वागत किया। बृहस्पतिवार की रात लोगों ने झूमकर 2021 का स्वागत किया। वहीं बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति की मंगल कामना की। इस दौरान लोग अपने परिवारों के साथ श्रावस्ती के विभिन्न प्राचीन स्थलों व पार्कों में नजर आए। इस दौरान पूरे जिले में बधाईयों का दौर भी चला। कार्यालयों में लोगों ने एक-दूसरे को फूल देकर नए साल का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर कोविड से लड़ने वाले पुलिस कर्मियों का स्वागत कर नववर्ष की बधाई भी दी गई।
विज्ञापन

पटाखे दाग किया नये साल का स्वागत
भिनगा के धर्मशाला सहित कई स्थानों पर लोगों ने झूम कर नववर्ष का स्वागत किया। रात बजे से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सामूहिक भोज की व्यवस्था थी। रात बारह बजे लोगों ने पटाखे दाग कर अपनी खुशी का इजहार किया।
बौद्ध भिक्षुओं ने किया मंगलकामना
नए वर्ष की पहली सुबह बौद्ध तपोस्थली के विभिन्न स्तूपों पर बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते नजर आए। इस मौके पर बाल भिक्षुओं द्वारा आयोजित मंगलकामना प्रार्थना लोगों के बीच आकर्षण का विषय रही। जबकि कोरिया से आए पर्यटकों ने भी नई सुबह का अहसास भगवान बुद्ध से जुड़े इस पावन धरती पर किया।
विज्ञापन

एक दूसरे का स्वागत कर दी बधाई
जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी नववर्ष का पहला दिन एक-दूसरे को बधाई देने से ही प्रारंभ हुआ। पुलिस कार्यालय में जहां अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सीओ हौसला प्रसाद, महिला थाना प्रभारी केके यादव सहित अन्य लोगों ने एसपी अरविंद कुमार मौर्य को पुष्प गुच्छ देकर नए वर्ष की शुभकामना दी। वहीं विकास भवन व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने एक दूसरे से हाथ मिला कर नया वर्ष उनके व उनके परिवार के लिए सुखद हो इसकी मंगलकामना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इसमें अधिकारियों ने कोरोना के दौरान आम लोगों की सेवा में तत्पर रहे पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान एडीएम योगानंद पांडे व सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने भी पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे अपेक्षा कि यह वह इस नववर्ष में पहले से अधिक मनोबल के साथ आम लोगों की सेवा करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त
नए वर्ष का स्वागत करने के लिए कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रात भर पुलिस सक्रिय रही। शराब की दुकानों को रात दस बजे बंद करा दिया गया था। जिन स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन था, पुलिस ने वहां भी पहुंच कर लोगों को शराब न पीने व खुशी के साथ नववर्ष मनाने की सलाह दी।
परिवार के साथ निकले पर्यटक
कोरोना काल में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल था। लेकिन इस सबको पीछे छोड़ते हुए नववर्ष में लोग अपने परिवार के साथ बाहर निकले। इस दौरान सीता द्वार व कटरा के विश्व शांति घंटा पार्क के साथ साथ जेतवन बिहार में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं सिरसिया के सोनपथरी आश्रम व प्राचीन विभूतिनाथ मंदिर पर भी लोग मत्था टेकने पहुंचे।
मौसम ने भी दिया साथ
नए वर्ष के पहले दिन सुबह मौसम ज्यादा ठंडा रहा। चारों तरफ धरती कोहरे की चादर को ओढ़े हुए थी। नए वर्ष की सुबह का मौसम अचानक परिवर्तित होने व हल्की धूप निकलने के कारण सभी पर्यटन स्थलों पर ज्यादा भीड़ दिखाई दी।
वृद्ध जनों से पुलिस कर्मियों ने लिया आशीर्वाद
नए वर्ष पर अपने परिवार से दूर रह रहे पुलिस कर्मियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान आरक्षी प्रिंस कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, रामपाल, रजनीश, वरुण, अनुज, ज्ञान प्रकाश व राजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें