फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जुर्म स्वीकार करने पर जेल से छुटकारा

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुकदमे का निस्तारण जल्दी न होता देख जेल में बंद एक आरोपी ने अधीक्षक के माध्यम से न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार करने का प्रार्थना पत्र भेजा। न्यायिक मजिस्ट्रेट असगर अली ने आरोपी भगतराम के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए जेल में बिताए आठ माह बीस दिन के कारावास व पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित करने के साथ जेल से रिहा करने का आदेश दिया। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को पांच दिन अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मामले में इकौना पुलिस ने नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम खरगूपुर निवासी भगतराम पुत्र राम प्रसाद को 17 दिसम्बर 2022 को वीरपुर मोड़ से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में बंद था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें