फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 15 Jan 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बुधवार रात टीम के साथ गिरंट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने पैदल गश्त कर सड़क की पटरियों पर लगे फल व सब्जी के ठेलों, सड़क पटरी पर रखे स्थानीय दुकानदारों के सामान व पटरी पर खड़े हो रहे ई रिक्शों को हटवाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क की पटरी पर दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। गिलौला कस्बे में थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बौद्ध परिपथ के किनारों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें