इकौना। ग्राम पंचायत कटरा निवासी अरमान (20) बृहस्पतिवार को बाइक से भिनगा जा रहे थे। इकौना–भिनगा मार्ग पर महादा चौराहा के पास सामने से आ रहे बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के छीटवनी निवासी रेशू श्रीवास्तव (30) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में अरमान, रेशू व रेशू की बाइक पर सवार बलरामपुर के बेलवा सुल्तान जोत निवासी फिरोज खान (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे ईएमटी दीपक कुमार पांडेय व पायलट मोनू यादव ने तीनों घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।