फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजगार मेले में 180 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 10 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बुधवार जमुनहा ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 380 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। उनमें से 180 को नौकरी के लिए चुना गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागी युवाओं का साक्षात्कार लिया। इन कंपनियों ने 180 युवाओं का चयन किया। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने पत्र दिया। इसके साथ कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 18 प्रशिक्षणार्थियों को इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। मेले के दौरान जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन गौरव खड़ायत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश प्रताप, जिला कौशल प्रबंधक संदीप सिंह, शुभम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें