फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना में अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुधवार को भी अभियान चलाया गया। तहसील और नगर पंचायत के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई से सड़क पर कारोबार करने वालों में अफरातफरी मची रही। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से वाहन चालक रोज परेशान होते हैं। संजय पार्क से लेकर भिनगा बाईपास, जगतजीत इंटर कॉलेज मोड़ से बाईपास, रोडवेज बस अड्डा, थाना मार्ग, बेचू बाबा चौराहा के साथ अन्य मार्गों पटरियों पर अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी। इसके बावजूद अतिक्रमण से राहत नहीं मिल सकी। इस पर तहसील व नगर पंचायत प्रशासन ने मंगलवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बुधवार सुबह बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने मुख्य मार्ग किनारे नालियों व फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक रामदत्त राम, नगर पंचायत की ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला के साथ प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें