फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लक्ष्मनपुर बाजार ​स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता । -संवाद
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार के उपभोक्ताओं ने बुधवार रात उपकेंद्र का घेराव किया। अघोषित कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लक्ष्मनपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का निदान न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भिनगा व सोहेलवा जंगल के मध्य बसे सिरसिया क्षेत्र के गांवों में जंगली हिंसक जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में दिन-रात हो रही अघोषित बिजली कटौती से बुधवार रात उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। नाराज उपभोक्ताओं ने देर रात विद्युत उपकेंद्र लक्ष्मणपुर बाजार का घेराव कर प्रदर्शन किया।

उपभोक्ताओं ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद लक्ष्मनपुर चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज उपभोक्ताओं का आरोप था कि ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। यदि व्यवस्था जल्द न सुधरी तो उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें