फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के मार्ग पर लटक रहा विद्युत तार

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रघुनापुर के पास मार्ग पर बिजली का तार गिरा होने के कारण एक एक बच्चे को संभाल कर ? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम फतेहपुर बनगई स्थित प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर जाने वाले मार्ग पर विद्युत तार लटक रहा है। जरा सी चूक बच्चों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। इसकी शिकायत प्रधान, एनपीआरसी, बीईओ से करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर के एक विद्यालय से होकर गुजरी विद्युत लाइन से विगत दिनों स्कूल में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से करीब 50 छात्र झुलस गए थे। सूचना पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के एमडी ने ऐसे सभी विद्युत पोल व तार हटवाने का निर्देश दिया था। इसका अनुपालन जिले में नहीं हो रहा है।
इसका प्रमाण सोमवार को जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला। विद्यालय में शिक्षणरत छात्र छात्राएं जमुनहा बस स्टैंड से खेत की मेड़ से होकर विद्यालय जाते हैं।
विज्ञापन

इसी मेड़ के किनारे बरसात के समय विद्युत केबल गिर गया था। जो जमीन छू रहा है। इसकी सूचना विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका प्रतिभा पांडेय ने मौखिक रूप से कई बार एनपीआरसी, बीईओ सहित प्रधान से की। इसके बावजूद तार नहीं हटवाया गया है।
विद्यालय में 142 बच्चों का नामांकन है। वहीं विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 50 बच्चों का नामांकन है। तार नहीं हटवाए जाने से बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालय आते जाते है।
पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता रमाशंकर मौर्य ने कहा कि विद्युत लाइन हटाने के लिए बीएसए, डीपीआरओ व डीआईओएस से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र की सूची मांगी गई है। रही बात प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर की तो तत्काल विद्युत कर्मियों को भेजकर लाइन हटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें