तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के छेदीपुरवा में संदिग्ध बुखार का प्रकोप अभी थमा भी नहीं था कि ग्राम बोहरवा के मजरा नौशहरा में भी बुखार ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। गांव में संदिग्ध बुखार से पीड़ित 70 वर्षीय छोटे लाल पासवान की मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार गांव में 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
नौशहरा निवासी छोटे लाल पासवान शुक्रवार से संदिग्ध बुखार की चपेट में थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई परिवारों के लोग बुखार से पीड़ित हैं।
बुखार से पीड़ित लोगों में बसंती देवी (60), कैलाशा (50), सावित्री कुमारी (40), संचित राम (60), निशा देवी (13), शिवानी (8), कलावती (30), विनोद (18), राम चंदर (60), सोनी (5), संजना (7), प्रेमी (5), सनमी (4), श्यामा (6), सुनील (15), रामबली (60), ममता (8), दीपांशी (3), शिवा (7) और मीना (33) शामिल हैं।
कर्मियों ने नहीं दी अब तक जानकारी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सोनकर ने बताया कि गांव में तैनात एएनएम, आशा कार्यकर्ता अथवा किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने अब तक बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी नहीं दी है। गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच और उपचार कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विनोद पासवान, प्यारा, शिवा,रामबली,मीना।
विनोद पासवान, प्यारा, शिवा,रामबली,मीना।
विनोद पासवान, प्यारा, शिवा,रामबली,मीना।
विनोद पासवान, प्यारा, शिवा,रामबली,मीना।